Move to Jagran APP

51 जोड़ो ने सात जन्म साथ रहने की ली प्रतिज्ञा

19एचआरडी012 013 014 -वरदान चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से घंटाघर में हुआ सामूहिक विवाह समारोह - 4

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 11:18 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:13 AM (IST)
51 जोड़ो ने सात जन्म साथ रहने की ली प्रतिज्ञा
51 जोड़ो ने सात जन्म साथ रहने की ली प्रतिज्ञा

हरदोई : वरदान चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से घंटाघर परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़े एक सूत्र में बंध गए। उनका विधिवत वैदिक मंत्रों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। वहीं तीन का निकाह कराया गया। ट्रस्ट की ओर से दंपतियों को उपहार दिए गए। इस मौके पर पुस्तक का विमोचन किया गया।

loksabha election banner

ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को घंटाघर परिसर में हुए सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ प्रमुख ट्रस्टी रिटायर्ड आइएएस अमिय कृष्ण चतुर्वेदी की पुत्री पल्लवी चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। गायत्री प्रज्ञा ट्रस्ट पिहानी की टीम ने गुरु वंदना की। न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार ने गुरुपूजन और प्रताप सिंह भदौरिया ने कलश पूजन किया। समारोह में 48 जोड़ों को गायत्री परिवार ने वैदिक मंत्रोच्चार से विवाह संपन्न कराया। जबकि तीन जोड़ों का मुस्लिम रीतिरिवाज से निकाह हुआ। नवदंपतियों को ट्रस्ट की ओर से उपहार दिए गए। समारोह में रिटायर्ड आइएएस अवधेश सिंह राठौर, मणि प्रसाद मिश्र, न्यायमूर्ति खेमकरन ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। संचालन आलोक श्रीवास्तव ने किया। आलोकिता ब्रिगेड के वालेंटियर्स ने व्यवस्था देखी। फखरूल इस्लाम फक्कन, अतुल कांत द्विवेदी, अविनाश गुप्ता, करूणा शंकर द्विवेदी, अरुणेश बाजपेई, अनूप पुरी, संजय सिंह, देवेंद्र मिश्र, अतुल कपूर आदि लोग मौजूद रहे। यह दिए गए उपहार: सामूहिक विवाह समारोह में दंपतियों को साड़ियां, दो दरी, दो चादर ओढ़ने दो बिछाने, एक हार, झुमका, पायल चांदी की और नाक की कील सोने की, मेकअप का सामान, वर के लिए पैंट शर्ट पीस, अंगरख, एक स्टील बक्सा, 15 बर्तन, पर्स आदि प्रदान किया गया।

एक पेड़ भी किया गया भेंट : पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने वाले श्याम जी गुप्ता ने सामूहिक विवाह समारोह में सभी दंपतियों को एक एक पेड़ उपहार स्वरूप दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.