दहेज रहित विवाह समारोह में 11 जोडों एक दूजे के हुए
संवाद सूत्र संडीला अखिल भारतीय दोसर वैश्य महासभा ने दहेज रहित विवाह समारोह का आयोजन किया। जिसमें 11 जोडों ने एक दूजे के गले में वर माला पहनाकर साथ रहने का संकल्प लिया।
हरदोई : अखिल भारतीय दोसर वैश्य महासभा ने दहेज रहित विवाह समारोह का आयोजन किया। जिसमें 11 जोडों ने एक दूजे के गले में वर माला पहनाकर साथ रहने का संकल्प लिया। नगर के शीतला माता मंदिर प्रांगण में आयोजित विवाह समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज गुप्ता थे। इस समारोह में जोडों की सुविधा के लिए नि:शुल्क आवास, खानपान, वीडियों ग्राफी, फोटोग्राफी, ब्यूटीशियन, चिकित्सालय आदि की व्यवस्था की गई थी। समारोह के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता ने बताया कि विवाह समारोह में लखनऊ के राहित गुप्ता का वहीं की निवासी आकांक्षा गुप्ता से, बालागंज के सुनील गुप्ता का आलमनगर की कमला गुप्ता से, बक्खाखेडा के दीपक गुप्ता का सोनापुरम लखनऊ की साक्षी गुप्ता से, हरदासपुर बांगरमऊ के अमन गुप्ता का बिसवाल की नीलम से, संडीला के अजय गुप्ता का बेनीगंज की सीमा गुप्ता से, अहिरोरी के रोहित कुमार का बेगमगंज की जान्हवी गुप्ता से, संडीला के सोनू का ककराली की रूबी गुप्ता से, जलालपुर के करन का उसी गांव की सोनी गुप्ता से, माधौगंज के अवधेश कुमार का कटियामऊ देवी से, बाकीनगर रहीमाबाद के मुकेश कुमार का कानपुर की काजल से, तथा बाकीनगर के राकेश का काकोरी लखनऊ की ममता से विवाह सम्पन्न कराया गया। विवाह स्थल पर दोनों पक्षों के बड़ी संख्या में बाराती मौजूद थे। भाजपा नेत्री संतोश अस्थाना ने समारोह स्थल पर पहुंचकर जोडों का आशीर्वाद व उपहार प्रदान किए। इस दौरान संयोजक अजय गुप्ता, सुशील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, ब्रहमसेन गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता आदि व्यवस्था में रहे।