Move to Jagran APP

धनतेरस का इंतजार, सज गए बर्तन बाजार

-त्योहार के साथ सहालग भी करीब आने से बढ़ी रौनक

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 11:41 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 05:03 AM (IST)
धनतेरस का इंतजार, सज गए बर्तन बाजार
धनतेरस का इंतजार, सज गए बर्तन बाजार

हरदोई : नवरात्र में देवी मां सभी पर कृपा बरसाती हैं। बाजार पर भी देवी मां की कृपा हुई है और कोरोना को दरकिनार कर बाजार दौड़ने लगा है। नवरात्र के पहले दिन से ही बाजार में लोग दिखे और अब प्रतिदिन भीड़ बढ़ती जा रही है। व्यापारी धनतेरस और आगामी त्योहार की तैयारी में जुट गए हैं। बर्तन व्यापारियों का कहना है कि एक माह के बाद सहालग शुरू हो रही है। ऐसे में और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

loksabha election banner

लॉकडाउन के कारण इस बार बाजार पर असर पड़ा। अनलॉक के बाद पितृपक्ष और खरमास के कारण बाजारों में सन्नाटा रहा। नवरात्र से बाजार में रौनक आई है। इससे व्यापारियों को उम्मीद जागी है। त्योहार के बाद सहालग शुरू होने से बर्तन बाजार में तेजी आएगी। अभी लोग अपनी जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। मगर आगे बिक्री बढ़ने की संभावना है। 21 एचआरडी 06 पहले अनलॉक के समय तो माल की लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा था, लेकिन अब ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। इससे आगे व्यापार बढ़ने की उम्मीद है।

सुभाष चंद्र, बर्तन व्यापारी 21 एचआरडी 07 अक्टूबर से ही त्योहारी सीजन शुरू होता है। जिसमें भीड़ बढ़ने की उम्मीद होती है। सही समय पर छूट मिली है, नवरात्र व्यापारियों के लिए अच्छा रहता है। आगे भी इसी प्रकार बाजार में लोगों के आने की उम्मीद है। अनिल कुमार, बर्तन व्यापारी 21 एचआरडी 08

बाजार पिछले साल के मुकाबले तो नहीं लेकिन व्यापार पटरी पर लौटने लगा है। 50 से 60 फीसद खरीदारी शुरू हो गई है। त्योहार और सहालग का सीजन के चलते भीड़ देखकर उम्मीद जग रही है। माया रतन गुप्ता, बर्तन व्यापारी 21 एचआरडी 09

लॉकडाउन के बाद बाजार में काफी सुधार आया है। अभी ग्राहक सिर्फ जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। सहालग और त्योहार को देखते हुए खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। सेठ राम स्वरूप, बर्तन विक्रेता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.