Move to Jagran APP

मंडी में घंटा बजाने को लेकर विवाद, पूर्व महामंत्री के कपड़े फटे

- घंटा बजाने गए युवक से भी हाथापाई - पुलिस ने दोनों पक्षों को कराया शांत

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 10:36 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 10:36 PM (IST)
मंडी में घंटा बजाने को लेकर विवाद, पूर्व महामंत्री के कपड़े फटे
मंडी में घंटा बजाने को लेकर विवाद, पूर्व महामंत्री के कपड़े फटे

हरदोई : नवीन गल्ला मंडी हरदोई के द्विवार्षिक चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को चुनाव तिथि घोषित करने के दौरान घंटा बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अध्यक्ष समर्थकों ने चुनाव समिति की ओर से घंटा बजाने आए युवक से घंटा छीन लिया, जिसे लेकर विवाद हो गया। युवक के साथ हाथापाई भी हुई। बीच बचाव के दौरान पूर्व महामंत्री श्यामा कुमार गुप्ता टीटू का कुर्ता फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

loksabha election banner

मंडी चुनाव समिति के अध्यक्ष मन्नीलाल शाह का कहना है कि सितंबर 2019 में श्रीरामजानकी मंदिर में व्यापारियों की बैठक हुई थी। उनकी अध्यक्षता में सात सदस्यीय आजीवन चुनाव समिति गठित की गई थी। नौ अक्टूबर 2019 को चुनाव संपन्न कराया गया था। वर्तमान अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता का कार्यकाल नौ अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। आगामी चुनाव संपन्न कराने के लिए तिथियां घोषित की जानी है। समिति के सदस्यों ने चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया शुरू की है। 20 सितंबर से व्यापारियों के वोट बनने है, इसकी घोषणा के लिए घंटा बजवाया गया था। मंडी अध्यक्ष के समर्थकों ने घंटा छीनने का प्रयास किया, जिसे लेकर विवाद हुआ था। मंडी अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता का कहना है कि चुनाव समिति के अलावा उनके प्रतिद्वंद्वी एक बड़े नेता के इशारे पर अशांति फैला रहे हैं। घंटा बजाने का अधिकार मंडी अध्यक्ष का होता है। मंडी अध्यक्ष व्यापारियों की बैठक बुला सकते हैं। इसके अलावा अन्य किसी को अधिकार नहीं है। किसी भी व्यक्ति के साथ अभद्रता नहीं की गई है। घंटा छीनने व हाथापाई की जानकारी नहीं है। मंडी अध्यक्ष पद के दावेदार पूर्व महामंत्री श्यामा कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी व्यापारी व पदाधिकारी तय समय पर मंडी में चुनाव चाहते है, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.