Move to Jagran APP

होली पर सतर्क रहे पुलिस तंत्र: एडीजी

द्यड्ड2 ड्डठ्ठस्त्र श्रह्मस्त्रद्गह्म ह्मद्ग1द्बद्ग2 द्यड्ड2 ड्डठ्ठस्त्र श्रह्मस्त्रद्गह्म ह्मद्ग1द्बद्ग2 द्यड्ड2 ड्डठ्ठस्त्र श्रह्मस्त्रद्गह्म ह्मद्ग1द्बद्ग2 द्यड्ड2 ड्डठ्ठस्त्र श्रह्मस्त्रद्गह्म ह्मद्ग1द्बद्ग2 द्यड्ड2 ड्डठ्ठस्त्र श्रह्मस्त्रद्गह्म ह्मद्ग1द्बद्ग2 द्यड्ड2 ड्डठ्ठस्त्र श्रह्मस्त्रद्गह्म ह्मद्ग1द्बद्ग2 द्यड्ड2 ड्डठ्ठस्त्र श्रह्मस्त्रद्गह्म ह्मद्ग1द्बद्ग2 द्यड्ड2 ड्डठ्ठस्त्र श्रह्मस्त्रद्गह्म ह्मद्ग1द्बद्ग2 द्यड्ड2 ड्डठ्ठस्त्र श्रह्मस्त्रद्गह्म ह्मद्ग1द्बद्ग2 द्यड्ड2 ड्डठ्ठस्त्र श्रह्मस्त्रद्गह्म ह्मद्ग1द्बद्ग2 द्यड्ड2 ड्डठ्ठस्त्र श्रह्मस्त्रद्गह्म ह्मद्ग1द्बद्ग2 द्यड्ड2 ड्डठ्ठस्त्र श्रह्मस्त्रद्गह्म ह्मद्ग1द्बद्ग2 द्यड्ड2 ड्डठ्ठस्त्र श्रह्मस्त्रद्गह्म ह्मद्ग1द्बद्ग2

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 11:05 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 06:01 AM (IST)
होली पर सतर्क रहे पुलिस तंत्र: एडीजी
होली पर सतर्क रहे पुलिस तंत्र: एडीजी

हरदोई: अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ एसएन साबत ने गुरुवार को जिले में पहुंचकर कानून-व्यवस्था की जानकारी ली। पुलिस लाइन में सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर एक एक बिदु पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि होली को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां मजबूत रखी जाएं। हर थाना प्रभारी होलिका दहन स्थल का निरीक्षण करे। महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए। विवेचनाओं का गुणवत्ता पूर्ण समय से निस्तारण हो। आइजीआरएस पर जिला पुलिस की सराहना की।

loksabha election banner

होली पर सुरक्षा इंतजामों के बारे में पुलिस अधिकारियों से एडीजी ने कहा कि जहां पर होली जलाई जाएगी, थाना प्रभारी वहां खुद पहुंचकर व्यवस्थाएं देखें। किसी भी तरह की अशांति न पैदा होने दी जाए। लंबित विवेचनाओं पर उन्होंने कहा कि हर पुलिस अधिकारी विवेचनाओं पर ध्यान दे और उनका सही से निस्तारण किया जाए। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। एंटी रोमियो दल सतर्क रहे और महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा का अहसास कराएं। एडीजी ने कहा कि अब बीट कांस्टेबलों को भी सीयूजी नंबर दिए जा चुके हैं। उन नंबरों से पुलिस कर्मी अधिक से अधिक लोगों से बात करें, ताकि सभी तक नंबर पहुंचे। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर सामंजस्य रहे। डायल 112 समय से पहुंचे और अधिकारी पर्यवेक्षण भी करते रहें। करीब दो घंटे की बैठक में एडीजी ने हर बिदु पर जानकारी ली और जिला पुलिस की कई कार्यों में सराहना भी की। बैठक में एसपी अमित कुमार, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, त्रिगुण विसेन सभी सीओ, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रामचंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे। अपराध नियंत्रण पर जोर

एडीजी ने अपराध पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराध नियंत्रण पर जोर दे। घटनाओं का सही खुलासा किया जाए। चोरी की घटनाओं में एडीजी ने कोतवाली शहर और शाहाबाद पुलिस से जानकारी ली, अन्य थाना प्रभारियों से भी जानकारी लेते हुए अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.