मेले में बच्चों ने उठाया झूले का लुत्फ, पीटी गुड़ियां
नागपंचमी का त्योहार जिले में धूमधाम से मनाया गया। घरों में नाग देवता की दूध व सेवाइयों से पूजा अर्चना की गई।
हरदोई : नाग पंचमी का त्योहार जिले में धूमधाम से मनाया गया। घरों में नाग देवता की दूध व सेवइयों से पूजा अर्चना की गई। वहीं मेलों में पहुंच कर बच्चों व महिलाओं ने लुत्फ उठाया। मेले में गुड़ियों की पिटाई की गई। शहर से लेकर गांव तक पर्व की धूम रही।
नागपंचमी पर घरों व मंदिरों में नाग देवता की पूजा अर्चना की गई। सेपेरों ने नाग को घर घर ले जाकर दर्शन कराए। इसके अलावा शहर के सांडी मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के पास मेला लगा। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। बच्चों ने मेले में लगे झूलों को मजा लिया। महिलाओं ने चाट पकौड़े का आनंद उठाया। मेले में लोगों ने खरीददारी भी की। पतंगबाजी भी हुई।
मल्लावां : मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। जगह-जगह बालिकाओं ने कपड़े की बनी गुड़ियों को डाला तो बालकों ने उनको नीम की लकड़ी से पीटा और फिर उबले चने व गेहूं का प्रसाद वितरित किया। शाम को छोटे चौराहे पर मेला लगा। जिसमें लोगों ने आल्हा का गायन भी हुआ।
कोथावां : बेनीगंज नगर पंचायत में मंदिर में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। परिसर में मेला लगा, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए।