जलाभिषेक के लिए पांच सौ किमी यात्रा करते शिवभक्त
भगवान शिव के भक्ति में लीन शिव भक्त प्रति वर्ष पांच सौ किमी की यात्रा कर शिवालयों में पहुंच कर जलाभिषेक करते है।
शाहाबाद : भगवान शिव के भक्ति में लीन शिव भक्त प्रति वर्ष पांच सौ किमी की यात्रा कर शिवालयों में पहुंच कर जलाभिषेक करते हैं। इस बार वह हरिद्वार से बनारस बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने रवाना हुए हैं।
नगर के मोहल्ला दिलेरगंज निवासी राजकुमार मिश्रा 10 वर्ष की उम्र से भगवान शिव का जलाभिषेक करते चले आ रहे हैं। उनका कहना है उन्होंने 15 सौ किलोमीटर तक की यात्रा करके पूरे देश के प्रसिद्ध बड़े-बड़े शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया है। उन्होंने बताया इस बार शाहाबाद से सीधे हरिद्वार पहुंचकर जल भरने के बाद कावड़ यात्रा लेकर पैदल ही 65 किलोमीटर की दूरी तय करके पहाड़ों पर नीलकंठ महाराज को जलाभिषेक करेंगे। उसके बाद पुन: हरिद्वार लौट आएंगे। और वहां से जल भरकर अयोध्या में नागेश्वर नाथ महाराज को जलाभिषेक करेंगे, उसके बाद बनारस पहुंचकर बाबा विश्वनाथ जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया हरिद्वार से बनारस की दूरी ट्रेन से अपने कंधों पर कांवड़ रखकर खड़े होकर तय करेंगे और बाबा विश्वनाथ पहुंचने के उपरांत वहां से सीधे सकाहा संकट हरण में जलाभिषेक करने के बाद वापस शाहाबाद के नर्मदा तीर्थ स्थल स्थित टेढ़ेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। वह एक सप्ताह की पूरी कावड़ यात्रा अकेले ही करेंगे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप