संयुक्त निदेशक ने टीबी खोज अभियान का लिया जायजा
द्बठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ
बिलग्राम : स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त निदेशक डा. अल्का सिंह ने सीएचसी पहुंच कर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया। इसके बाद जरौली नेवादा पहुंचकर टीबी खोज अभियान की जांच की।संयुक्त निदेशक मंगलवार को सबसे पहले सीएचसी पहुंची। उन्होंने कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर को देखा और अधीक्षक डा. विनीत तिवारी से भी चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति के विषय में जानकारी ली। ओपीडी में मरीजों और वितरित की गयी दवा और उसकी उपलब्धता के विषय में जानकारी ली। लेबर रूम पहुंचकर प्रसूताओं से भी उपलब्ध सुविधा की जानकारी ली। संयुक्त निदेशक का विशेष ध्यान सफाई व्यवस्था पर भी रहा। सीएचसी से वह पीएचसी जरौली नेवादा पहुंची। जहां पर टीबी रोग खोज अभियान का जायजा लिया। टीबी रोगी खोजने के लिए विभाग द्वारा 12 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक एक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत घर घर पहुंच कर टीबी के रोगियों को चिन्हित करना है। सूचीबद्ध करने के बाद उनका इलाज कराया जाना है। जिसका मंगलवार को अंतिम दिन था। जांच के दौरान पहले से विभाग द्वारा बनाई गई सूची को क्रास चेक किया। इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों से भी बात की। ग्रामीणों से वार्ता के दौरान टीबी मरीजों के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा के बारे में भी बताया। डा. श्रीनाथ यादव, खालिद खां, शराफत अली व सुरेंद्र वर्मा आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।