गुरु जी के नवाचार बढ़ाएंगे शान
द्बठ्ठठ्ठश्र1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठठ्ठश्र1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठठ्ठश्र1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठठ्ठश्र1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठठ्ठश्र1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठठ्ठश्र1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठठ्ठश्र1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठठ्ठश्र1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठठ्ठश्र1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठठ्ठश्र1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठठ्ठश्र1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठठ्ठश्र1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठठ्ठश्र1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठठ्ठश्र1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ
हरदोई: परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों की उपलब्धियां उनकी शान बढ़ाएंगी। प्रदेश स्तर पर प्रकाशित हो रही शैक्षिक पत्रिका उजास में उन्हें स्थान मिल सकेगा। राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज की तरफ से विवरण मांगा गया है। जिसमें अध्यापकों के नवाचार और उनकी उपलब्धियों को भेजा जाएगा। चयनित नवाचार पत्रिका में स्थान लेगा और पूरे प्रदेश में उनका नाम होगा।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाएं नए नए नवाचार का प्रयोग कर रहे हैं। जिससे न केवल शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ रही बल्कि कई विद्यालयों में तो बच्चों की उपस्थिति पर भी प्रभाव पड़ा और शत प्रतिशत उपस्थिति हो गई। जिला स्तर पर कुछ दिन पूर्व प्रकाशित सोपान में ऐसे अध्यापकों को स्थान मिला था। अब उसी तर्ज पर प्रदेश स्तर पर उजास शैक्षिक पत्रिका का प्रकाशन हो रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंतराव ने खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से विद्यालयों को भेजे गए पत्र में सभी अध्यापकों से उनके नवाचार और उनके प्रयोग के फलस्वरूप प्राप्त उपलब्धियां व अन्य उपलब्धियों की जानकारी मांगी गई है। बीएसए ने बताया कि जिले में ऐसे बहुत से अध्यापक हैं जिन्होंने सराहनीय नवाचार प्रयोग किए। ऐसे सभी अध्यापकों से जानकारी मांगी गई है। जिसे बाद में राज्य शिक्षा संस्थान भेजा जाएगा। वहीं से चयन के बाद मानकों में खरे उतरने वाले नवाचार और अध्यापकों को पत्रिका में स्थान मिलेगा।