धूल भरी गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाया
जिले में तापमान में कमी नहीं आ रही है। जिले में गर्म हवाओं के चलने से राहगीर झुलस गए।
हरदोई : जिले में तापमान में कमी नहीं आ रही है। जिले में गर्म हवाओं के चलने से राहगीर झुलस गए। इससे अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। तेज गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए लोगों को विभिन्न साधनों का सहारा लेना पड़ा।
जिले में गर्मी का सितम जारी है। बुधवार को तापमान 42 डिग्री के पास पहुंच गया। इसके साथ ही आठ किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं चली। इससे लोगों को राह चलना दूभर हो गया। लोग गर्म लू के थपेड़ों से बचने के प्रयास में लगे रहे। गर्मी के कारण शहर में दोपहर को सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से निकलने से बचते रहे। मौसम विशेषज्ञ रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। जो मंगलवार की दो डिग्री अधिक रहा। पूरे दिन जिले में आठ किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चली। इससे लोगों का राह निकलना दूभर हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार तापमान में अभी और वृद्धि हो सकती है। लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। उन्होंने बताया कि हवा की गति भी तेज हो सकती है। इससे लोगों को सड़क पर निकलते समय सावधान रहना चाहिए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप