Move to Jagran APP

फेल है डबल इंजन की सरकार: अरविद सिंह गोप

हरदोई समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक प‌रू्व मंत्री अरविद सिंह गोप ने भाजपा पर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 11:50 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 06:26 AM (IST)
फेल है डबल इंजन की सरकार: अरविद सिंह गोप
फेल है डबल इंजन की सरकार: अरविद सिंह गोप

हरदोई: समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक पूर्व मंत्री अरविद सिंह गोप ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार फेल है। गठबंधन से लोगों को उम्मीद है और गठबंधन ही देश को नया प्रधानमंत्री देगा। मैनपुरी में बसपा मुखिया मायावती और सपा संरक्षक मुलायम सिंह के एक मंच पर आने के बाद पूरे प्रदेश में जश्न मनाया गया था।

loksabha election banner

हरदोई जिले के सवायजपुर विधान सभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित कर ऊंचा गांव में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि उप चुनाव में गोरखपुर, नूरपूर और कैराना में केवल समर्थन था। परिणाम में दिखा दिया कि जनता किसके साथ है. अब तो गठबंधन है और भाजपा का सफाया होना निश्चित है। उन्होंने कहा कि गठबंधन से किसानों, नौजवानों और गरीबों को उम्मीदें हैं। देवबंद की जनसभा में जिस तरह से भीड़ उमड़ी थी, उससे साफ हो गया है कि अब भाजपा का प्रदेश से सफाया हो जाएगा। गरीब किसान, नौजवान परेशान हैं। जानवर खेत खा रहे हैं, उनकी तरफ देखने वाला कोई नहीं है। सिंह ने साफ कहा कि गठबंधन के नेताओं ने कहा था कि 23 मई को देश को नया प्रधानमंत्री मिलेगा वह सच है और यही होगा। फैजाबाद से एमएलसी डा. लीलावती कुशवाहा ने भी भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अब गठबंधन से ही लोगों को उम्मीद है। जनसभा को सपा नेता पदमराग सिंह यादव, बसपा नेता डा. अनुपम दुबे आदि ने भी संबोधित किया। मुकुल सिंह आशा, संजय कश्यप समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.