विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिसे नदी में तलाश करते रहे गोताखोर, वो नोएडा के होटल में आराम करते मिला; हरदोई से सामने आया अजब-गजब मामला

Published: Sun, 20 Sep 2026 11:41 AM (IST)

हरदोई में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या का नाटक रचा, पत्नी को वीडियो भेजकर नदी में कूदने का दावा किया।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने घर छोड़ा।

  2. नदी में कूदने का वीडियो पत्नी को भेजा।

  3. पुलिस ने नोएडा के होटल से सकुशल बरामद किया।

जागरण संवाददाता, हरदोई। घर में विवाद हुआ। युवक नाराज होकर निकल गया। इसके बाद आत्महत्या का नाटक रचा। सई नदी के पास से वीडियो बनाया। पत्नी को भेज दिया।

मोबाइल नदी में फेंक दिया। बाइक रास्ते में छोड़ दी। खुद बस से नोएडा चला गया। वहां होटल में ठहर गया। इधर पुलिस और गोताखोर नदी में उसकी तलाश करते रहे।

देहात कोतवाली के ग्राम बरैया खेड़ा निवासी चंद्रमोहन तिवारी 13 सितंबर को अपनी बहन के गांव कुंवरपुर वसीठ गया था। वहां से दूसरी बहन के घर जाने की बात कहकर निकला। पिहानी में सई नदी के पास पहुंचा। वहां से वीडियो बनाकर पत्नी के मोबाइल पर भेजा।

वीडियो बनाकर नदी में फेंका फोन

वीडियो में उसने नदी में कूदने की बात कही। इसे देखकर स्वजन के होश उड़ गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश कराई गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही।

इसी दौरान चंद्रमोहन के नोएडा में होने का सुराग मिला। पुलिस टीम ने उसे एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया। चंद्रमोहन ने बताया कि माता-पिता से विवाद के बाद वह परेशान था। परिवार को छकाने के लिए आत्महत्या का नाटक रचा। पहले वीडियो बनाया और पत्नी को भेजा। इसके बाद मोबाइल नदी में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें- हरदोई में साढ़े 10 लाख की कोल्डड्रिंक लदा ट्रक गायब, मालिक और ड्राइवर पर FIR दर्ज