659.87 करोड़ से तैयार हो रहे हरदोई बाईपास के लिए लोगों को अभी करना होगा इंतजार, निर्माण कार्य की टाइम लाइन बढ़ी
हरदोई में खेतुई से कुर्रिया तक बन रहे 15 किमी लंबे बाईपास का निर्माण कार्य अब नवंबर तक चलेगा। पहले ...और पढ़ें
-1774705418669_m.webp)
HighLights
हरदोई बाईपास निर्माण कार्य अब नवंबर तक बढ़ा।
शहरवासियों को आठ माह और जाम झेलना होगा।
भारी वाहनों का शहर प्रवेश प्रतिबंधित होगा।
जागरण संवाददाता, हरदोई। शहर की जाम-जंजीर को तोड़ने के लिए 2023 में शुरू हुए खेतुई से कुर्रिया तक बाईपास का निर्माण कार्य अब मई से बढ़कर नवंबर तक चलेगा। 15 किमी लंबे इस बाईपास के बनने से भारी वाहनों का शहर प्रवेश बंद होगा और शहरवासियों को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
हरदोई-लखनऊ मार्ग खेतुई से हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग कुर्रिया तक बनने वाले बाईपास का निर्माण कार्य वर्ष 2023 में शुरू हुआ था। 15 किमी लंबे इस बाईपास पर कुल 8 अंडरपास बनाए जाएंगे और इसके निर्माण पर 659.87 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बाईपास हरदोई-लखनऊ, हरदोई-बिलग्राम, हरदोई-सांडी, हरदोई-सवायजपुर और पिहानी चुंगी रद्धेपुरवा मार्ग को आपस में जोड़ता है।
इस बाईपास के पूरा होने के बाद शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो जाएगा और बाहरी मार्गों से ही उनका आवागमन सुनिश्चित होगा। वर्तमान में शहर के सोल्जर बोर्ड से निरीक्षण भवन मार्ग को भी भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
स्पताल तक पहुंचने में हो रही परेशानी
इसके कारण नुमाइश चौराहा, घंटाघर मार्ग, सिनेमा रोड सहित अन्य मार्गों पर आवागमन लगातार ठप हो जाता है। घंटाघर मार्ग पर जाम के कारण अस्पताल तक पहुंचने में भी लोग परेशान हो रहे हैं।
निर्माण कार्य मई में पूरा होने की बात कही गई थी, लेकिन अब इसे नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। इससे शहरवासियों को अतिरिक्त आठ माह तक जाम की समस्या का सामना करना पड़ेगा। हालांकि विभाग ने इस समय वृद्धि के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।
बाईपास का निर्माण कार्य अभी भी जारी
एनएचआई बरेली जोन के नवरत्न, अधिशासी अभियंता ने बताया कि बाईपास का निर्माण कार्य अभी भी जारी है। निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा और शहरवासियों को जाम से राहत दिलाई जाएगी।
बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है। उसके लिए नवंबर तक समय सीमा निर्धारित की गई है। तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। -नवरत्न, अधिशासी अभियंता, एनएचआई बरेली जोन
