विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर के बाद हरदोई अंचल में सामने आया फर्जीवाड़ा, पांच बैंककर्मी निलंबित; फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी हथियाने का मामला

Published: Thu, 08 Jan 2026 09:40 PM (IST)

इंदौर में आईबीपीएस (इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन) के माध्यम से बैंककर्मियों की भर्ती में फर्जीवाड़े का राजफाश होने के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोपनीय जांच के चलते गुप्त रखे गए आरोपितों के नाम

  2. फर्रुखाबाद व कन्नौज की बैंकों में बताई जा रही तैनाती


जागरण संवाददाता, हरदोई। इंदौर में आईबीपीएस (इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन) के माध्यम से बैंककर्मियों की भर्ती में फर्जीवाड़े का राजफाश होने के बाद अब जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। भर्ती प्रक्रिया में जांच के दौरान पांच बैंककर्मियों के अभिलेख फर्जी पाए गए हैं। उन्हें निलंबित कर गोपनीय जांच की जा रही है। फिलहाल उनके नाम व संबंधित बैंक शाखा की जानकारी सार्वजनिक नहीं गई है। आरोपित हरदोई अंचल के फर्रुखाबाद और कन्नौज की बैंक शाखाओं में तैनात बताए जा रहे हैं।

आईबीपीएस संस्था देश के सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में अधिकारियों और कर्मचारियों की भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करती है। इसके माध्यम से बैंकों में क्लर्क, प्रोबेशनरी आफिसर और स्पेशलिस्ट आफिसर की भर्ती होती है। बुधवार को इंदौर में आइबीपीएस क्लर्क भर्ती में आवेदक के स्थान पर दूसरे व्यक्ति से परीक्षा दिलाकर नौकरी लगवाने के फर्जीवाड़े का राजफाश हुआ है।

इससे पहले नवंबर में लखनऊ और अक्टूबर में नोएडा में परीक्षा में गड़बड़ी के मामले खुल चुके हैं। गुरुवार को फर्रुखाबाद और कन्नौज की बैंक शाखाओं में तैनात पांच बैंक कर्मियों के अभिलेख फर्जी होने की बात सामने आई है।

बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक किरण पाठक ने बताया कि आइबीपीएस के माध्यम से हुई भर्ती प्रक्रिया में अभिलेखों की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में पांच बैंककर्मी फर्जी पाए गए हैं, सभी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। बताया कि प्रकरण की गोपनीय जांच जारी है, इसलिए संबंधित कर्मियों के नाम व उनकी बैंक शाखा के संबंध में जानकारी साझा नहीं की जा सकती।