रंजिश में बीडीसी को गोली मारी
हरदोई : मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर शाम हुए विवाद में क्षेत्र पंचायत सदस्य को गो
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 11:18 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:18 PM (IST)
हरदोई : मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर शाम हुए विवाद में क्षेत्र पंचायत सदस्य को गोली मार दी गई। घायल बीडीसी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना का कारण दो पक्षों के बीच रंजिश बताई जा रही है।
मुर्तजा कुल्लीपुर निवासी हरिश्चंद्र (48) पुत्र छोटे लाल मल्लावां विकास खंड के बीडीसी सदस्य हैं। बताते हैं कि रविवार की देर शाम उनके गांव के ही अकबर यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। ंइसके बाद अकबर यादव ने हरिश्चंद्र को गोली मार दी। गोली उनके गर्दन पर लगी और वह गिर गए। आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। कोतवाल सत्येंद्र ¨सह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें