गो सेवा से होती धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की प्राप्ति
हरदोई : गोपाष्टमी पर श्री गोपाल गोशाला में गो भक्तों ने गोशाला पहुंचकर गो माता को गुड़, फ
हरदोई : गोपाष्टमी पर श्री गोपाल गोशाला में गो भक्तों ने गोशाला पहुंचकर गो माता को गुड़, फल व पूड़ी खिलाई।
इस मौके पर गोसेवा के विभाग प्रमुख अशोक आजाद, जिला संयोजक विवेक ¨सह, भारतीय किसान संघ के बलवीर ¨सह, भानु ¨सह, अजय भदौरिया, गौशाला कमेटी के अध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता मंत्री ब्रजेश गुप्ता, सुमित गुप्ता, अजय कुमार, अजीत अवस्थी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग गो पूजन करने आए। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ जो कि शाम तक चलता रहा।
इस मौके पर हवन का आयोजन भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अनादिकाल से मानवजाति गोमाता की सेवा कर अपने जीवन को सुखी, समृद्धि, निरोगी, ऐश्वर्यवाद एवं सौभाग्यशाली बनाती चली जा रही है। गोमाता की सेवा के माहात्म से शास्त्र भरे पड़े हैं। बताया कि गौ के दर्शन , पूजन, नमस्कार, परिक्रमा, गाय को सहलाने, गौ ग्रास देने तथा जल पिलाने आदि के द्वारा मनुष्य दुर्लभ सिद्धियां प्राप्त कर सकता है। कि गौ सेवा से मनुष्य की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। गाय के शरीर में सभी देवी देवता, ऋषि-मुनि गंगा, तीर्थ निवास करते हैं। इसलिए गौ सेवा से सभी की सेवा का फल मिलता है। सुख की इच्छा रखने वाले पुरुष को गाय को निरंतर प्रणाम करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने सभी से अपने-अपने दरवाजे पर गौ ग्रास की व्यवस्था करने की अपील की। इस मौके पर गोशाला में फूलों से सजाकर गोवंश को बाकायदा स्नान करवाया गया।