किसानों की समस्याओं को लेकर दिया धरना
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष श्रीधर त्रिपाठी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने मंगलवार को किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया
शाहाबाद : भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष श्रीधर त्रिपाठी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने मंगलवार को किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिकांश ग्रामीण सड़के जर्जर हालत में है, जिन पर लोगों का चलना मुश्किल है। प्रशासनिक अधिकारियों को जर्जर सड़कों का निरीक्षण करना चाहिए और सड़कों को गड्ढा मुक्त करना चाहिए। कहा कि नकली खाद व रसायन की बिक्री खुलेआम हो रही है। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। बृजेश अवस्थी ने कहा कि गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे गन्ना किसान अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर है। बेसहारा पशु किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। बेसहारा जानवरों को गोशाला में बंद नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगों का समय पर निराकरण नहीं कराया गया, तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे।