Move to Jagran APP

भारत माता के लिए धर्मयुद्ध है लोकसभा चुनाव : शिवराज सिंह

हरदोई में पांच लोक सभा क्षेत्र हरदोई, सीतापुर, मिश्रिख, लखीमपुर और धौरहरा के सेक्टर अध्यक्षों के सम्मेलन में उन्होंने सपा- बसपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 07:50 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 07:50 PM (IST)
भारत माता के लिए धर्मयुद्ध है लोकसभा चुनाव : शिवराज सिंह
भारत माता के लिए धर्मयुद्ध है लोकसभा चुनाव : शिवराज सिंह

हरदोई, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2019 के लोक सभा चुनाव को भारत माता के लिए धर्मयुद्ध बताया है। गांधी भवन में आयोजित सम्मेलन में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव भारत माता के लिए धर्मयुद्ध है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछले सत्र की अपेक्षा अधिक प्रतिशत वोट मिलने के बाद भी सीटें कम मिल पाईं लेकिन लोकसभा की सभी सीटों पर रिकार्ड जीत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्जमाफ करने के नाम पर वहां के किसानों को धोखा दिया है। अभी तक किसी भी किसान के खाते में कोई राशि नहीं दी है। अब विभिन्न अलग-अलग रंगों के फार्म भराए जा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि 11 दिन में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। अब राहुल गांधी को मुख्यमंत्री बदलना चाहिए।

पं. दीनदयाल की मंशानुरूप समाज के सबसे पिछले वर्ग को समृद्ध बनाकर ही मोदी के द्वारा भारत को समृद्धिशाली बनाया जा रहा है। कहा कि पहले भारत के पीएम का कोई नाम नहीं जानता था आज किसी भी देश में जाते हैं तो वहां के लोगों के द्वारा मोदी-मोदी के नारे लगते रहते हैं। कहा कि मोदी भारत माता के समर्पित हैं। कहा कि पहले तो आतंकवादी धमकियां देते हैं। सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे। उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती थी। अब सर्जिकल स्ट्राइक द्वारा आतंकियों को समाप्त किया जा रहा है।

ममता बनर्जी के धरने पर बैठने पर उन्होंने कहा कि एक पुलिस अधिकारी को बचाने के लिए वह स्वयं धरने पर बैठ गईं। कारण स्पष्ट है कि उसकी आंच उन तक न पहुंच जाए। विपक्षी गठबंधन पर कहा कि उनकी बरात तैयार है, लेकिन अभी तक दूल्हा तय नहीं है। गठबंधन को ठगबंधन बताया। एक कहानी के माध्यम से उन्होंने कहा कि मोदी के डर से अलग-अलग प्रकृति के नेता एक मंच पर आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.