मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली लगी
द्गठ्ठष्श्रह्वठ्ठह्लद्गह्म द्गठ्ठष्श्रह्वठ्ठह्लद्गह्म द्गठ्ठष्श्रह्वठ्ठह्लद्गह्म
पिहानी: पिहानी व मझिला पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से वह घायल भी हो गया। जबकि पिहानी कोतवाल के भी हाथ में गोली लगी। वह सीतापुर जिले का रहने वाला है।
पिहानी-मझिला मार्ग पर मंगलवार की रात मझिला थानाध्यक्ष संजीव शर्मा वाहन चेकिग कर रहे थे। उसी समय मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक सवार युवक दिखा। उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह पिहानी की तरफ भागा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष मझिला के अनुसार वायरलेस सेट से सूचना दी गई तो पिहानी पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम ने भी उसे घेरने का प्रयास किया। मझिला के अहिमी गांव के पास पुलिस ने उसे घेर लिया तो वह बाइक छोड़कर फायरिग करते हुए भागा। पुलिस ने पीछा कर फायरिग की जिसमें एक गोली उसके पैर में लग गई और वह मौके पर ही गिर गया। उसके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया गया। वहीं उसकी गोली से थानाध्यक्ष पिहानी सूर्यकुमार शुक्ला भी घायल हो गए। एएसपी त्रिणुन वसेन, सीओ नागेश मिश्र मौके पर पहुंचे। घायल को पिहानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सीतापुर जिले के पसिगवां थाना क्षेत्र के रामपुर ग्रंट निवासी मोहित उर्फ खुजरा पुत्र संतोष है। जिसके ऊपर लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। 13 दिसंबर 2017 को पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सरवर गांव में सीताराम के घर पड़ी डकैती में यह शामिल था और उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। उस पर लूट के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।