Move to Jagran APP

नशेड़ी पति ने ले ली पत्नी की जान

संवाद सूत्र, अतरौली: थाना क्षेत्र में एक महिला को पति के नशे का विरोध करने पर अपनी जान गंव

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Sep 2017 12:33 AM (IST)Updated: Sat, 16 Sep 2017 12:33 AM (IST)
नशेड़ी पति ने ले ली पत्नी की जान
नशेड़ी पति ने ले ली पत्नी की जान

संवाद सूत्र, अतरौली: थाना क्षेत्र में एक महिला को पति के नशे का विरोध करने पर अपनी जान गंवानी पड़ी। गांजा पीते देख लेने पर पति ने पत्नी को पीटा। फिर रात में उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हालांकि महिला के पति व सास का कहना है कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी, लेकिन मृतका के भाई ने बहनोई पर बहन को मार डालने का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

loksabha election banner

राम मदारपुर निवासी विनोद खेतीबाड़ी करता है। वह नशे का आदी है। बताते हैं कि गुरुवार की रात वह गांव के कुछ लोगों के साथ बैठा गांजा पी रहा था। उसकी पत्नी कौशल्या (35 ) पानी लेने गई थी। उसने विनोद को गांजा पीते देख लिया। जब विनोद घर आया तो उसके बीच विवाद हुआ। बताते हैं कि विवाद में विनोद ने कौशल्या की पिटाई कर दी। जैसा कि विनोद की मां ने बताया कि विनोद खेत पर चला गया। वह छत पर सोने चली गई। आधी रात बाद कौशल्या के पुत्र के रोने की आवाज सुनाई दी। तो वह नीचे आई, देखा कि कौशल्या रस्सी से फांसी पर लटक रही थी। उसने शोर मचाया और विनोद को बुलाया। विनोद ने रस्सी काट कर उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शुक्रवार की सुबह भीड़ जमा हो गई। सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र के तेरवा निवासी कौशल्या का भाई श्रीराम भी आया और उसने विनोद पर बहन की हत्या का आरोप लगाया। उसका कहना था कि विनोद आए दिन बहन को परेशान करता था और उसी के चलते गला दबाकर मार डाला। वहीं थानाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.