हार्टअटैक से चिकित्सक की मौत
डॉक्टर अशोक कुमार पाल मूलरूप से सीतापुर के सदना थाना क्षेत्र के रहने वाले थे
कोथावां : क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक की हार्टअटैक से मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर अशोक कुमार पाल मूलरूप से सीतापुर के सदना थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विपुल कुमार ने बताया कि डाक्टर अशोक कुमार पाल की प्रथम पोस्टिंग थी। डॉक्टर दो माह पहले कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी पद पर भी रह चुके है। गुरुवार की रात इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे थे। रात एक बजे उनके सीने मे दर्द हुआ और घबराहट बढ़ गई। सहयोगी डॉक्टर रजनीश कुमार एम्बुलेंस से लखनऊ इमरजेंसी ट्रामा सेंटर लिए जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवारजन के अनुसार डॉक्टर अशोक कुमार पाल की पत्नी निशु जूनियर हाईस्कूल सदना में शिक्षक हैं, उनके तीन पुत्र है। डॉक्टर अशोक कुमार पाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे।