सरकारी क्रय केंद्र खोलने में कंजूसी का खामियाजा भुगत रहे किसान
हरदोई : सरकारी धान खरीद केंद्र खोलने में जिला प्रशासन ने कंजूसी दिखाई है। अधिकारियों न
हरदोई : सरकारी धान खरीद केंद्र खोलने में जिला प्रशासन ने कंजूसी दिखाई है। अधिकारियों ने आठ किमी के दायरे में क्रय केंद्र खोलने के नियमों को दरकिनार कर दिया है। सरकारी क्रय केंद्र खोलने में नियमों का पालन नहीं किया गया है।
जनपद में 10 लाख 72 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने 45 सरकारी धान क्रय केंद्र खोले हैं। शासन से जारी क्रय नीति में किसानों की सहूलियत को देखते हुए आठ किमी के दायरे में सरकारी क्रय केंद्र खोलने की बात कहीं गई है, लेकिन जिला प्रशासन स्तर से धान खरीद के केंद्र खोलने में कंजूसी बरती गई और नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए केंद्रों को मनमाने ढंग से खोला गया है। विभागीय आंकड़े बताते हैं कि 19 ब्लॉकों में टड़ियावां, कोथावां, भरावन व हरपालपुर ब्लाक में क्रय केंद्र नहीं खोले गए हैं। इन ब्लॉकों के किसानों के साथ सवायजपुर क्षेत्र के लोगों को धान बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। किसान औने-पौने दामों पर धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं। यहां लगे सरकारी धान खरीद केंद्र : नवीन गल्ला मंडी में आठ, सुरसा के फतियाहापुर, कैनाल रोड, बरसोइया ऐजाफार्म, अहिरोरी के शुक्लापुर, हरियावां, टोडरपुर में पीसीएफ व एसएफसी के एक-एक, शाहाबाद मंडी में दो, पिहानी के इटारा में दो, भरखनी के पचदेवरा, सांडी में चार मंडी समेत मुंशीनगर, सांडी मुख्यालय, श्रीमऊ, बिलग्राम मुख्यालय, माधौगंज ब्लॉक मुख्यालय में तीन व दो दो मंडी, मल्लावां ब्लॉक मुख्यालय व हसनपुर गोपाल, संडीला तहसील मुख्यालय व मंडी में एक-एक, अहीर, मांझगांव, जरहा, सिद्धवल मलिहाबाद, कछौना ब्लॉक मुख्यालय समेत सुन्नी, बेंहदर मुख्यालय के साथ कासिमपुर में सरकारी क्रय केंद्र खोला गया है।
अधिकारी बोले ..
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय ने बताया कि आठ किमी की परिधि में क्रय केंद्र खोलने का नियम है। स्टॉफ की कमी के चलते इसका अनुपालन करना काफी मुश्किल था।