मच्छरों का प्रकोप, डेंगू का आतंक
मच्छर जनित रोग जिले में तेजी से अपना प्रकोप फैला रहे हैं। अब तक 1245 मरीजों की डेंगू की जांच की गई जिसमें 82 लोग डेंगू के शिकार हुए हैं। यह तो वह मरीज हैं जिनकी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराई गई। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक मरीजों ने प्राइवेट जांच कराई और अब लखनऊ में अपना उपचार करा रहे हैं। सर्दी के साथ डेंगू का वायरस खत्म होने की बात कही जाती है लेकिन जिले में डेंगू का वायरस लगातार लोगों को बीमार बना रहा है। वहीं मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
हरदोई : मच्छर जनित रोग जिले में तेजी से अपना प्रकोप फैला रहे हैं। अब तक 1245 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, जिसमें 82 लोग डेंगू के शिकार हुए हैं। यह तो वह मरीज हैं जिनकी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराई गई। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक मरीजों ने प्राइवेट जांच कराई और अब लखनऊ में अपना उपचार करा रहे हैं। सर्दी के साथ डेंगू का वायरस खत्म होने की बात कही जाती है, लेकिन जिले में डेंगू का वायरस लगातार लोगों को बीमार बना रहा है। वहीं मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिले के सभी क्षेत्रों में मच्छर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में गंदगी फैली हुई है। इसके साथ ही नगर पालिका और पंचायत न तो फॉगिग ही समय से करा रहे हैं और न ही दवाओं का छिड़काव, जिससे मच्छर पनपने के साथ लोगों को अपना शिकार भी बना रहे हैं। जिला अस्पताल की पैथालॉजी के आंकड़े देखे जाए तो अब तक 1245 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, जिसमें 82 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही 13 हजार मरीजों में 412 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अब तक 12 सौ से अधिक मरीज डायफाइड से पीड़ित हो चुके हैं। मच्छर जनित बीमारियों के फैलने के कारण अस्पताल की पैथालॉजी पर काम का बोझ बढ़ गया है। कर्मचारी सुबह से लेकर देर शाम तक जांच करने में लगे रहते हैं। बोले जिम्मेदार : इस संबंध में सीएमओ डा. एसके रावत ने बताया कि डेंगू का मच्छर व्यक्ति को काटने के दौरान अपना लार्वा छोड़ देता है और वह कई दिनों तक जीवित रहता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार दवाएं वितरित कर रही है और जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिलते हैं वहां पर छिड़काव भी कर रही है।