बच्चों को मिली योजनाओं का मांगा गया विवरण
स्त्रद्गद्वश्रठ्ठद्गह्लद्बह्यड्डह्लद्बश्रठ्ठ स्त्रद्गद्वश्रठ्ठद्गह्लद्बह्यड्डह्लद्बश्रठ्ठ स्त्रद्गद्वश्रठ्ठद्गह्लद्बह्यड्डह्लद्बश्रठ्ठ स्त्रद्गद्वश्रठ्ठद्गह्लद्बह्यड्डह्लद्बश्रठ्ठ स्त्रद्गद्वश्रठ्ठद्गह्लद्बह्यड्डह्लद्बश्रठ्ठ स्त्रद्गद्वश्रठ्ठद्गह्लद्बह्यड्डह्लद्बश्रठ्ठ स्त्रद्गद्वश्रठ्ठद्गह्लद्बह्यड्डह्लद्बश्रठ्ठ स्त्रद्गद्वश्रठ्ठद्गह्लद्बह्यड्डह्लद्बश्रठ्ठ स्त्रद्गद्वश्रठ्ठद्गह्लद्बह्यड्डह्लद्बश्रठ्ठ स्त्रद्गद्वश्रठ्ठद्गह्लद्बह्यड्डह्लद्बश्रठ्ठ स्त्रद्गद्वश्रठ्ठद्गह्लद्बह्यड्डह्लद्बश्रठ्ठ
हरदोई : परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को विगत छह साल में वितरित किए गए निश्शुल्क जूता, मोजा, स्वेटर व स्कूल बैग वितरण का विभाग ने लेखा जोखा मांगा है। हिसाब बनाने में जिम्मेदारों के पसीना छूट रहा है। उनसे सभी विद्यार्थियों को वितरित करने का विवरण निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराना है।
जिले में वर्तमान में 3859 विद्यालय संचालित है। जिसमें वर्तमान शिक्षा सत्र में 4 लाख 72 हजार 415 विद्यार्थी पंजीकृत है। परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत विद्यार्थियों को अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के तहत निशुल्क जूता मोजा, स्वेटर और स्कूल बैग उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए विभाग की ओर से सभी ग्राम शिक्षा निधि खाते में छात्र संख्या के आधार पर धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। जिलों में उपलब्ध कराई गई धनराशि और उसके सापेक्ष वितरित की गई सामग्री की सूचना प्रति वर्ष उपलब्ध कराने के निर्देश है। जिले से सूचनाएं उपलब्ध न होने और उसका उपभोग न होने पर शासन ने नाराजगी व्यक्त की है और सभी बीएसए से वर्ष 2013-14 से वर्ष 2019-20 तक वितरित किए गए जूता मोजा,स्वेटर और बैग का विवरण तलब किया गया है। शासन के निर्देश पर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से निर्धारित प्रारूप पर विवरण मांगा है। बीईओ ने इसके लिए सभी प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है। वहीं विभागीय अधिकारियों की ओर से लगातार पत्र जारी हो रहे हैं। इससे इन दिनों विभाग में खलबली मची हुई है।