Move to Jagran APP

दीपावली का घर से बाहर तक उत्साह और उमंग

हरदोई : दीपावली को लेकर चारों ओर उत्साह है। घरों से लेकर बाहर तक दीपावली का रंग

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 09:39 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 09:39 PM (IST)
दीपावली का घर से बाहर तक उत्साह और उमंग
दीपावली का घर से बाहर तक उत्साह और उमंग

हरदोई : दीपावली को लेकर चारों ओर उत्साह है। घरों से लेकर बाहर तक दीपावली का रंग ही दिख रहा है। बुधवार को दीपावली को लेकर मंगलवार को बाजारों में खूब भीड़ रही। दीपावली में पूजन के लिए शकर के खिलौने, लावा, चूरा, गणेश लक्ष्मी, सजावट वाली बिजली की झालर व फैंसी कैंडिल आदि की खरीददारी की गई।

loksabha election banner

दीपावली, प्रतिपदा व भाई दूज में चावल के बने लावा, शकर के बने खिलौने, चूरा की आवश्यकता पूजन में होती है। इसलिए मंगलवार को सिनेमा रोड़ पर इन सभी की दुकानें सजीं रहीं। इन पर लोगों ने खरीदारी की।

फैंसी कैंडिल की भी रही मांग

: दीपावली पर अपने-अपने भवनों पर कैंडिल लगाई जाती हैं। उनमें बल्ब लगाया जाता है। जो काफी दूरी से दिखाई पड़ता है। यह कैंडिल बाजार में विभिन्न डिजाइन की मौजूद हैं। इनकी खरीदारी भी लोगों ने की। यह 50 रुपये शुरू होकर साइज के हिसाब से बिकीं।

सजावट के लिए झालर की हुई बिक्री : पहले तो लोग किराए की झालर से अपने-अपने घरों की सजावट करते थे, लेकिन अब झालर खरीद कर ही अधिकांश लोग सजावट करते हैं। इसलिए बाजार में भी सस्ती -सस्ती झालर बिकने लगीं हैं। इन झालरों की खरीदारी होती रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.