प्लास्टिक मुक्त बनाएं दीपावली, आएगी असली खुशहाली
स्त्रद्गद्गश्चड्ड2ड्डद्यद्ब स्त्रद्गद्गश्चड्ड2ड्डद्यद्ब स्त्रद्गद्गश्चड्ड2ड्डद्यद्ब स्त्रद्गद्गश्चड्ड2ड्डद्यद्ब स्त्रद्गद्गश्चड्ड2ड्डद्यद्ब स्त्रद्गद्गश्चड्ड2ड्डद्यद्ब
हरदोई: पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो सभी स्वस्थ रहेंगे और तभी अच्छी तरह से खुशियां भी मना पाएंगे। पॉलीथिन और सिगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है। सरकार ने भी प्रतिबंध लगा दिए हैं, अब इसे जागरूकता का अभाव कहें या फिर आलस। कि लोग अभी भी इसका मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। ऐसे लोगों को जागरूक कर पॉलीथिन और सिगल यूज प्लास्टिक छोड़ने के लिए दैनिक जागरण ने जिला प्रशासन व समाजसेवी संगठनों की मदद से एक खास मुहिम शुरू की है। जिसमें प्लास्टिक मुक्त दीपावली मनाने की अपील की जा रही है। जिसके लिए गुरुवार को खास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके बाद शाम को प्रहलाद घाट पर दीपोत्सव आयोजित होगा।
दैनिक जागरण के सात सरोकारों में पर्यावरण संरक्षण अहम है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान भी चलाए जाते हैं और उसी को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक मुक्त दीपावली मनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी पुलकित खरे के प्रयास से इसे खास बनाया जाएगा। 24 तारीख गुरुवार की शाम सिनेमा चौराहा पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। फिर प्लास्टिक के बैग, झोला आदि का प्रयोग न करने की अपील करते हुए दैनिक जागरण के साथ जिलाधिकारी खुद और विभिन्न समाजसेवी संगठन, व्यापारी बाजार में लोगों को कपड़े के थैले वितरित करेंगे। सिनेमा चौराहा से शुरू होने वाला कार्यक्रम सांडी मार्ग स्थित प्रहलाद घाट पर शाम को दीपोत्सव के साथ समाप्त होगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के दीपक लेकर शामिल होने की अपील की जा रही है।