छज्जा गिरने से चचेरी बहनों की मौत
हरदोई : अरवल थाना क्षेत्र में घर के गेट पर बैठी दो चचेरी बहनों पर छज्जा गिर गया। जिसमें
हरदोई : अरवल थाना क्षेत्र में घर के गेट पर बैठी दो चचेरी बहनों पर छज्जा गिर गया। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्राम ललुआपुर नरौथा निवासी तेजपाल अपने भाई गि¨रद्र पाल के साथ एक ही मकान में रहते हैं। तेजपाल की बेटी मुस्कान (8), भतीजी दिव्यांशी (8) पुत्री गि¨रद्र पाल के साथ सोमवार की देर शाम घर के बाहर गेट पर बैठी हुई थी। उसी समय गेट के ऊपर बना छज्जा अचानक ढह गया। जिसके मलबे में दोनों दब गए। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर परिवारीजन दौड़े और ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। तेजपाल ने बताया कि उन्होंने तीन वर्ष पूर्व ही पक्का मकान बनवाया था। क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण मकान कमजोर हो गया था, लेकिन अचानक छज्जा गिरने से पूरा परिवार सकते में है। मुस्कान प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो और दिव्यांशी कक्षा तीन की छात्रा थीं। मुस्कान के दो भाई शीलू और नीलेश व दिव्यांशी का एक भाई देवेश है। दोनों चचेरी बहनें एक साथ ही रहती थीं। हादसे के बाद मां शांती और शशी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों को सौंप दिया।