अनियंत्रित बोलेरो से कुचलकर महिला की मौत
हरदोई : शहर के लखनऊ रोड पर अनियंत्रित बोलेरों से कुचलकर महिला की मौत हो गई। वही
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 11:05 PM (IST)
हरदोई : शहर के लखनऊ रोड पर अनियंत्रित बोलेरों से कुचलकर महिला की मौत हो गई। वहीं सिनेमा मार्ग पर एक अनियंत्रित कार ने कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस कार चालक को कोतवाली ले गई।
कोतवाली शहर क्षेत्र के मुहल्ला नई बस्ती निवासी गीता पांडेय रविवार की देर शाम लखनऊ मार्ग पर दुकान से कपड़े लेकर निकल रही थीं। उसी समय एक तेजी से बोलेरो अनियंत्रित होकर आई और उन्हें कुचल दिया। आनन फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एक अन्य घटना शहर के सिनेमा मार्ग पर हुई। बताते हैं कि तेज गति से आई कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी और फिर वह कलर लैब के पास जाकर घुस गई। पुलिस गश्त कर रही थी। एएसपी ने पुलिस फोर्स को बुलाया और कार चालक को कोतवाली ले गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें