विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रात में आया बुखार और सुबह हालत हो गई गंभीर

By JagranEdited By:
Published: Tue, 03 Sep 2019 10:09 PM (IST)

स्त्रद्गड्डह्लद्ध स्त्रह्वद्ग ह्लश्र द्घद्ग1द्गह्म स्त्रद्गड्डह्लद्ध स्त्रह्वद्ग ह्लश्र द्घद्ग1द्गह्म स्त्रद्गड्डह्लद्ध स्त्रह्वद्ग ह्लश्र द्घद्ग1द्गह्म

रात में आया बुखार और सुबह हालत हो गई गंभीर
रात में आया बुखार और सुबह हालत हो गई गंभीर

हरदोई : बुखार तेजी से पैर पसार रहा है। बच्चों के रात में तेज बुखार आता है और सुबह तक उसकी हालत गंभीर हो जाती है। अस्पताल में कई बच्चे ऐसे आए जिन्हें देखते ही डाक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। तेज बुखार के साथ ही मरीजों के झटके आने लगते हैं। जिससे साफ जाहिर होता है कि मरीज दिमागी बुखार से पीड़ित है, लेकिन डाक्टर इसकी पुष्टि नहीं कर पाते हैं।

शहर से लेकर गांव तक बुखार से लोग पीड़ित हैं। सांडी क्षेत्र के ग्राम खुटेहना निवासी उपिन पुत्र रामनिवास को सोमवार की रात तेज बुखार आया। परिवारजन सुबह उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी हालत और खराब हो गई। उपिन को बुखार के साथ ही झटके आने लगे और मुहं से झाग निकलने लगा। आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं अस्पताल में पूरे दिन ऐसे मरीज आते रहते हैं जिन्हें तेज बुखार के साथ झटके आने लगते हैं और मरीज में दिमागी बुखार के लक्षण नजर आते हैं पर डाक्टर बिना जांच के इसकी पुष्टि नहीं कर पाते हैं।