Move to Jagran APP

मदद को आगे आए स्वयंसेवक, दिन-रात बना रहे मास्क

ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्रह्वह्लढ्डह्मद्गड्डद्म ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्रह्वह्लढ्डह्मद्गड्डद्म ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्रह्वह्लढ्डह्मद्गड्डद्म ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्रह्वह्लढ्डह्मद्गड्डद्म

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 09:26 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 06:04 AM (IST)
मदद को आगे आए स्वयंसेवक, दिन-रात बना रहे मास्क
मदद को आगे आए स्वयंसेवक, दिन-रात बना रहे मास्क

हरदोई : संक्रमण को देखते हुए मास्क की मांग बढ़ गई है और इसका फायदा उठाते हुए बहुत से लोग कालाबाजारी कर रहे हैं, लेकिन मदद करने वालों की भी कमी नहीं है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ा हुआ है। संघ की तरफ से 12 परिवारों को मास्क बनाने की सामग्री दी गई है और तैयार मास्क को निश्शुल्क वितरित किया जा रहा है। सोमवार से शुरू हुए काम में दो दिन में दो हजार का लक्ष्य रखा गया है।

loksabha election banner

देश के संकट के समय में स्वयं सेवक जरूरतमंदों की सेवा के लिए खड़े रहते हैं। मास्क की कमी और कालाबाजारी की जानकारी पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने स्वयं सेवकों के घरों को सामग्री उपलब्ध कराई है। जिससे उनके घरों में मास्क तैयार किए जाए रहे हैं। शहर के 12 स्वयं सेवकों के परिवार के सदस्य सिलाई मशीन से मास्क तैयार कर रहे हैं। दो दिनों में दो हजार मास्क बनाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसको पूरा करने के लिए पूरा परिवार दिनरात मेहनत कर रहा है। जितने भी मास्क तैयार हो जाते हैं उन्हें स्वयं सेवक सड़कों से गुजरने वाले लोगों को वितरित करते हैं। आजाद नगर निवासी संतोष कुमारी ने बताया कि लोगों को मास्क नहीं मिल रहे थे। जिसके लिए संघ की ओर से सामान उपलब्ध कराया गया और उन्होंने मास्क बनाने शुरू कर दिए। इस काम में बेटा अनुज भी पूरा सहयोग कर रहा है। वहीं सुभाषनगर निवासी उर्मिला भी पूरा सहयोग कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.