संविधान दिवस मनाए जाने की तय की रूपरेखा
ष्श्रठ्ठह्यह्लद्बह्लह्वह्लद्बश्रठ्ठ स्त्रड्ड4 ष्श्रठ्ठह्यह्लद्बह्लह्वह्लद्बश्रठ्ठ स्त्रड्ड4 ष्श्रठ्ठह्यह्लद्बह्लह्वह्लद्बश्रठ्ठ स्त्रड्ड4
हरदोई : अधिवक्ता परिषद की बैठक में 26 नवंबर को होने वाले संविधान दिवस को मनाए जाने की रूपरेखा तय की गई। अधिवक्ता परिषद की जनपदीय इकाई की मासिक बैठक देवेंद्र चंदेल के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ता परिषद की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में लिए गए निर्णयों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अरविद सिंह गौर को अवध प्रांत का मंत्री बनाए जाने की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र सक्सेना द्वारा किए जाने की जानकारी कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गिरिश चंद्र श्रीवास्तव ने दी। इस मनोनयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अरविद सिंह गौर द्वारा आगामी कार्यक्रमों और 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाए जाने की रूपरेखा तय की गई। इसके साथ ही स्वाध्याय मंडल की बैठक प्रत्येक महीने की 8 तारीख को व मासिक बैठक 28 तारीख को आहूत किए जाने का निर्णय लिया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ता परिषद की नवीन कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही किया जाएगा। रजनीश कुमार सिंह ने स्वाध्याय मंडल एवं न्याय केंद्र को गति प्रदान करने के बारे में विस्तार से बताया। मानवेंद्र सिंह ने न्याय प्रवाह के सदस्यों की संख्या बढ़ाए जाने पर विशेष जोर देने की बात कही। बैठक में अविनाश मिश्रा, उमेश पाल सिंह,सत्यपाल सिंह, हर्ष कुमार ,चंदन कुमार सिंह, अरुण कुमार सिह, रोहित द्विवेदी, लक्ष्मीकांत तिवारी, देवेंद्र चंदेल, कृपाल राठौर,पंकज गुप्ता,दीपक दीक्षित एवं निरंकार राठौर आदि मौजूद रहे।