प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन
ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल
हरदोई : जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल के पदाधिकारियों ने कैंप कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के विरोध में प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष शशिभूषण शुक्ला शोले ने कहा कि कोरोना के चलते प्रवासी मजदूर परेशान है। सभी लोग अपने-अपने घर तक पहुंचना चाहते है। कांग्रेस पार्टी मजदूरों की मदद करना चाहती थी। जिसे लेकर प्रियंका गांधी ने सरकार को श्रमिकों की मदद करने के लिए एक हजार बसें लगाए जाने की अनुमति मांगी। प्रदेश सरकार ने कांग्रेस की बसों को चलने से रोकने के लिए सारे प्रयास किए और प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य लोगों पर फर्जी एफआइआर दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज फर्जी एफआइआर वापस नहीं ली जाएगी, जब तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रमोद चंदेल, सर्वेश कुशवाहा, इस्लाम गाजी, प्रशांत शुक्ला, विमलेश राजपूत, सत्य प्रकाश बाजपेई, वारिश मंसूरी, ओम प्रताप सिंह, नीरज त्रिवेदी मौजूद रहे।