नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले, अंग्रेजों से भी ज्यादा खराब हो गए हालात
ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल
शाहाबाद : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि ऐसे हालात तो अंग्रेजों के समय में भी नहीं हुए। उन्होंने कहा कश्मीर में हालात बेहद खराब है। एक देश एक कानून पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा हिदुस्तान में मिजोरम, नागालैंड जैसे 4 प्रांत हैं। जहां भारत का झंडा नहीं फहराया जाता है। तो फिर जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को क्यों हटाया गया।
कांग्रेस के नेताओं के साथ शाहजहांपुर में पदयात्रा में शामिल होने के लिए जाते समय बॉर्डर पर उन्हें गिरफ्तार कर डाक बंगले में लाया गया। जहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बिना कानून का उल्लंघन किए हुए साथियों के साथ उन्हें गिरफ्तार कर डाक बंगले में नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा पदयात्रा करने का संवैधानिक अधिकार सभी को है। पूरे देश के हालात बहुत खराब है। कानून तोड़े जा रहे हैं। लोगों को दबाया और परेशान किया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला साबित हो रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार चिन्मयानंद को बचाने का प्रयास कर रही है। यही कारण है आरोप लगाने वाली युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी स्वामी चिन्मयानंद को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सतीश आजमानी, प्रदेश सचिव उषा रानी गोरी, तुफैल अहमद, प्रगति सिंह कटिहार, इमरान फारुकी, शहीद सिद्दीकी, आलोक प्रसाद, मो. आदिल, डॉ. अजीममुश्शान, गुफरान, कौशल, विनोद गुप्ता आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।