महिला पुलिस कर्मियों की गोद में खेंलेगे पीड़िताओं के बच्चे
ष्द्धद्बद्यस्त्रह्मद्गठ्ठ ड्डह्मह्मड्डठ्ठद्दद्गद्वद्गठ्ठह्ल ष्द्धद्बद्यस्त्रह्मद्गठ्ठ ड्डह्मह्मड्डठ्ठद्दद्गद्वद्गठ्ठह्ल ष्द्धद्बद्यस्त्रह्मद्गठ्ठ ड्डह्मह्मड्डठ्ठद्दद्गद्वद्गठ्ठह्ल
हरदोई: महिला थाने पर जाने वाली पीड़िताओं या फिर किसी मामले में थाने लाई गईं महिलाओं के बच्चों का महिला पुलिसकर्मी ध्यान रखेंगी। बच्चों को घर की तरह रखा जाएगा। न केवल उनके खानपान बल्कि खिलौनों तक का इंतजाम रहेगा। बच्चों की देखभाल के लिए अलग से पुलिस कर्मी लगाई गई हैं। एसपी ने बताया कि इसकी मंशा छोटे बच्चों के अंदर प्यार की भावना पैदा करना है।
महिला थाने पर रोजाना ऐसी बहुत सी महिलाएं आती हैं जिनकी गोद में बच्चे होते हैं। पीड़िता अपने दु:ख में परेशान होती हैं, तो बच्चे का ध्यान नहीं रख पातीं और अगर किसी मामले में कोई महिला लाई गई है तो वह बिल्कुल ध्यान नहीं रख पाती। अब ऐसा नहीं होगा। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी की पहल पर बच्चों के लिए खिलौनों से लेकर उनकी देखभाल का इंतजाम कराया गया है। एसपी ने बताया कि महिला सिपाही, महिला होमगार्ड और पीआरडी की पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। थाने आने वाली महिला की गोद में अगर कोई बच्चा है तो फिर उसकी पूरी देखभाल पुलिस कर्मी ही करेंगी। उसे खिलौने दिए जाएंगे। टाफी बिस्कुट आदि सब कुछ खिलाया जाएगा। महिला थानाध्यक्ष हंसवती ने बताया कि थाने पर पूरे इंतजाम हैं। कोई भी बच्चा परेशान नहीं होगा।