भाजपा की वादाखिलाफी से जनता परेशान
हरदोई : बसपा के पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि भाज
हरदोई : बसपा के पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा की वादाखिलाफी से जनता परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है। इसका जवाब जनता लोकसभा चुनाव में देगी।
उन्होंने कहा कि देश की सवा सौ करोड़ जनता भाजपा की वादाखिलाफी से जूझ रही है। किसान, व्यापारी विरोधी नीतियों, अहंकारी और तानाशाही रवैये से जनता दुखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया है।उन्होंने कहा कि कर्ज माफी किसानों के लिए धोखा साबित हुई। अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं जिस पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम सिद्ध से हो रही है। जीएसटी, नोटबंदी से व्यापारी और आम जनमानस परेशान है। धौरहरा लोकसभा सीट से उनके चुनाव लड़ने की चर्चाओं के सवाल पर पूर्व विधायक ने कहा कि यदि पार्टी मौका देगी तो वह चुनाव जरूर चुनाव लड़ेंगे।