Move to Jagran APP

ब्रह्मा को मानने वाला ही असली ब्राह्मण

संवाद सूत्र, मल्लावां : कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आयोजित ब्राह्मण महासम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को अपने अस्तित्व को बचाकर धर्म की रक्षा करनी होगी। ब्रह्म को मानने वाला ही असली ब्राह्मण होता है। ब्राह्मणों का हमेशा धर्म व देश की रक्षा करने में विशेष योगदान रहा है। सनातन से ही युद्ध शिक्षा नीति कौशल देना रहा है। इसके उदाहरण भगवान् परशुराम रहे है। विज्ञानं चिकित्सा ज्योतिष को भी ब्राह्मणों ने ही स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आज कोई पार्टी ब्राह्मणों के लिए सोच रही है वह भाजपा है। तभी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब तबके के ब्राह्मणों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 11:17 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 11:17 PM (IST)
ब्रह्मा को मानने वाला ही असली ब्राह्मण
ब्रह्मा को मानने वाला ही असली ब्राह्मण

मल्लावां : मल्लावां कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आयोजित ब्राह्मण महासम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को अपने अस्तित्व को बचाकर धर्म की रक्षा करनी होगी। ब्रह्म को मानने वाला ही असली ब्राह्मण होता है। ब्राह्मणों का हमेशा धर्म व देश की रक्षा करने में विशेष योगदान रहा है। सनातन से ही युद्ध शिक्षा नीति कौशल देना रहा है। इसके उदाहरण भगवान परशुराम रहे है। विज्ञान चिकित्सा ज्योतिष को भी ब्राह्मणों ने ही स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आज कोई पार्टी ब्राह्मणों के लिए सोच रही है वह भाजपा है। तभी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब तबके के ब्राह्मणों के लिए आरक्षण दिया है। पूर्व सांसद सुरेंद्र पाल पाठक ने कहा कि ब्राह्मण समुदाय देश हित के साथ समाज को नई दिशा दे रहा है। पूर्व विधायक सुरेंद्र दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष रामौतार शुक्ल, वरिष्ठ अधिवक्ता रामदेव अग्निहोत्री व अर¨वद मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन का आयोजन कार्यकारी अध्यक्ष भास्कर मिश्र व भाजपा नेता अभयशंकर शुक्ल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाकांत मिश्र ने की। इस मौके पर रामबली मिश्र, सुबोध अवस्थी, देवेंद्र नाथ दीक्षित, पूनम तिवारी, संतराम शुक्ला, भरत पांडेय, लालाराम शुक्ला आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.