Move to Jagran APP

भाजपाई बोले, राफेल मुद्दे पर कांग्रेस के झूठ का हुआ राजफाश

ढ्डद्भश्च श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डद्भश्च श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डद्भश्च श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डद्भश्च श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 10:15 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 10:15 PM (IST)
भाजपाई बोले, राफेल मुद्दे पर कांग्रेस के झूठ का हुआ राजफाश
भाजपाई बोले, राफेल मुद्दे पर कांग्रेस के झूठ का हुआ राजफाश

हरदोई : राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद भाजपाई आक्रामक हैं। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा के साथ कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने कांग्रेस पर राफेल डील के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव या फिर अन्य चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी द्वारा राफेल मुद्दे पर देश को गुमराह करने का काम किया गया है। उनके के गैर जिम्मेदार बयान से प्रधानमंत्री की मानहानि हुई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल डील को क्लीन चिट दिए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं के झूठ का राजफाश हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राहुल गांधी को गैरजिम्मेदाराना हरकत पर देश से माफी मांगनी चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, राजेश अग्निहोत्री, अनुपमा सिंह, संदीप अवस्थी, सत्यम शुक्ला, आकाश सिंह, गंगेश पाठक, अजय अवस्थी, अजीत सिंह बब्बन मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.