बूथ स्तर तक संगठित होकर पुन: केंद्र में बनाएं भाजपा सरकार
हरदोई : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रबुद्ध वर्ग मोर्चा की बैठक में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उ
हरदोई : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रबुद्ध वर्ग मोर्चा की बैठक में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान ने कहा कि सभी को 2019 में भाजपा की सरकार केंद्र में बनाने के लिए संकल्प लेना चाहिए। पिछड़े वर्ग के लोग बूथ स्तर तक संगठित होकर नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी रामचंद्र गुप्ता ने कहा कि सभी ताकत से भाजपा 2014 में सत्ता में आई थी। उसी प्रकार 2019 में पुन: केंद्र में सरकार बनाएगी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विद्याराम वर्मा ने प्रबुद्ध वर्ग को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. अरुण मौर्य ने कहा कि पिछड़ा वर्ग का प्रबुद्ध वर्ग भाजपा को जिताने में सेतु का कार्य करेगा।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र, महामंत्री रामचंद्र राजपूत, कर्मवीर ¨सह चौहान, उपाध्यक्ष अजीत ¨सह बब्बन ने संबोधित किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप जायसवाल, जिला महामंत्री अनिल राजपूत, राजेश प्रताप कुशवाहा, आशाराम कुशवाहा, कृपाल राठौरन,विवेक सविता, डा.वीरेंद्र कुशवाहा, छंगेलाल कश्यप, मदनपाल मोदी, राजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।