डेंगू से भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष का निधन
क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह ने परिजनों से दुख व्यक्त करते हुए शव को कंधा दिया
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 10:44 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:01 AM (IST)
संवादसूत्र बिलग्राम : भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता (30) की इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात मृत्यु गई। भाई ने बताया कि राहुल को डेंगू हुआ था। क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह ने परिजनों से दु:ख व्यक्त करते हुए शव को कंधा दिया। वह नगर के मुहल्ला सुल्हाडा निवासी थे।
भाई मनीष गुप्ता ने बताया कि चार दिन पहले राहुल बीमार हुए थे। हरदोई के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद जब तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हे लखनऊ ले जाया गया। जहां जांच में डेंगू होने की पुष्टि चिकित्सक ने की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें