Move to Jagran APP

भगवान श्रीचित्रगुप्त एवं कलम-दवात का किया पूजन-अर्चन

ढ्डद्धड्डद्बस्त्रह्वद्भ ढ्डद्धड्डद्बस्त्रह्वद्भ ढ्डद्धड्डद्बस्त्रह्वद्भ

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 10:17 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 10:17 PM (IST)
भगवान श्रीचित्रगुप्त एवं कलम-दवात का किया पूजन-अर्चन
भगवान श्रीचित्रगुप्त एवं कलम-दवात का किया पूजन-अर्चन

हरदोई : यम द्वितीया को भगवान श्रीचित्रगुप्त के साथ कलम-दवात का पूजन-अर्चन किया गया। कायस्थ परिवारों में कमल के आराध्य भगवान श्रीचित्रगुप्त की जयंती विधि-विधान से मनाई गई। व्यापारियों ने भी लेखा-जोखा का पूजन किया। कायस्थ परिवारों में नई लेखनी के प्रयोग का शुभारंभ हुआ, तो व्यापारियों एवं व्यवसायियों ने नए लेखा-जोखा का श्रीगणेश किया।

loksabha election banner

भगवान श्रीचित्रगुप्त जयंती पर कायस्थ परिवारों में सुबह से तैयारियां शुरू हो गई। नई लेखनी, कलम-दवात और भगवान श्रीचित्रगुप्त के चित्र का विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। हवन-पूजन के साथ नई लेखनी से भगवान की स्तुति लिखकर लिखने-पढ़ने का शुभारंभ हुआ। कायस्थ परिवारों में भगवान श्रीचित्रगुप्त के पूजन के साथ ही भाईदूज का त्योहार मनाया गया। कायस्थ समाज से जुड़े लोगों ने इसी के साथ जरूरतमंदों को भोजन का वितरण भी किया। वहीं व्यापारियों एवं व्यवसायियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान के सालाना लेखा-जोखा का पूजन किया और नए लेखाबही के पूजन के साथ शुभारंभ किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.