श्री कृष्ण लीलाओं का वर्णन सुन मंत्र मुग्ध हुए श्रोता
कृष्ण जन्म और पूतना वध के प्रसंग का जीवंत वर्णन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 12:13 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 12:13 AM (IST)
हरदोई : पचदेवरा विकास खंड भरखनी के मैकपुर स्थित भूत भावन भोलेनाथ मंदिर पर चल रही भागवत कथा में श्री कृष्ण लीलाओं का वर्णन सुन श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। कथा व्यास वृंदावन के मलूकपीठ के रामगोपाल महाराज ने कृष्ण जन्म व पूतना वध के प्रसंग का वर्णन किया। पं. मोहित मिश्र और हरेराम शुक्ल ने भी सूर्पणखा व खरदूषण वध की कथा के प्रसंग का वर्णन किया। कथा का जीवंत दर्शन श्रोताओं के मन को छू गया और उन्होंने विस्तार से वर्णन किया। कथा से पूर्व मुख्य यजमान प्रधान सर्वेश शुक्ल व राजेश शुक्ल ने मंगल आरती की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें