सड़क हादसे में एएनएम की मौत
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द के पास बाइक की टक्कर लगने से एएनएम गंभीर रूप से घायल हो गई। वह पति के साथ हिरौली कुतुबनगर से ड्यूटी कर घर वापस लौट रही थी। स्थनीय लोगों की मदद से पति ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर शवग्रह में रखवा दिया है।
हरदोई : शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द के पास बाइक की टक्कर लगने से एएनएम गंभीर रूप से घायल हो गई। वह पति के साथ हिरौली कुतुबनगर से ड्यूटी कर घर वापस लौट रही थी। स्थनीय लोगों की मदद से पति ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
बेहटागोकुल के नगला नानू निवासी इंद्रा देवी (53) पत्नी राकेश चंद्र शाहाबाद के नरहाई स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत थी। शनिवार की शाम हिरौली कुतुबनगर में ड्यूटी कर पति के साथ बाइक से घर वापस लौट रही थी। पति ने बताया कि फरोजपुर खुर्द के निकट पीछे से आ रहे बाइक सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके चलते उनकी पत्नी गिर गई और सिर में चोट आई। जिससे उनकी मौत हो गई। उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं।