Move to Jagran APP

हरदोई स्वाधार गृह में महिलाओं के नाम-पते फर्जी, अधीक्षिका पर मुकदमा

डीएम ने एक दिन पहले किया था इंस्पेक्शन, मिलीें अनियमितताएं। अधिकारियों ने बताया कि महिलाएं गायब नहीं थी। आसपास के गांवों की महिलाओं के नाम पता दर्ज कर रखे गए थे।

By Edited By: Published: Tue, 07 Aug 2018 02:49 PM (IST)Updated: Tue, 07 Aug 2018 05:39 PM (IST)
हरदोई स्वाधार गृह में महिलाओं के नाम-पते फर्जी, अधीक्षिका पर मुकदमा
हरदोई स्वाधार गृह में महिलाओं के नाम-पते फर्जी, अधीक्षिका पर मुकदमा

हरदोई(जागरण संवाददाता)। जिले स्थित बेनीगंज में संचालित स्वाधार गृह में पंजीकृत महिलाओं के नाम पते फर्जी निकले। केंद्र पर 21 महिलाओं के नाम फर्जी दर्ज थे। इसका खुलासा डीएम के निरीक्षण के एक दिन बाद मंगलवार को हुआ। वहीं, गृह पहुंचकर तहसीलदार ने सभी के बयान लिए। उधर, जिलाधिकारी के आदेश पर आयशा ग्रामोद्योग द्वारा बेनीगंज कस्बे में महिलाओं को स्वरोजगार की अधीक्षिका और संस्थापक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई मामलों में एफआइआर दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि महिलाएं गायब नहीं थी। आसपास के गावों की महिलाओं के नाम पता दर्ज कर रखे गए थे। 

loksabha election banner

डीएम ने एक दिन पहले किया था इंस्पेक्शन, मिलीें अनियमितताएं:

दरअसल, नारी संरक्षण गृह देवरिया में हुई घटना ने पूरे प्रदेश भर को हिलाकर रख दिया है। प्रशासन द्वारा बाल संरक्षण गृहों को भी गंभीरता से लेते हुए जाच का आदेश दिए गए हैं। इसके चलते सोमवार को जिलाधिकारी ने बीते दिन सोमवार को बेनीगंज कस्बे में आशया ग्रामोद्योग द्वारा संचालित आवासीय स्वाधार गृह (महिलाओं को आवासीय रोजगार प्रशिक्षण) का निरीक्षण किया तो उन्हें अनियमितताएं मिलीं। स्वाधार गृह में पंजीकृत 21 महिलाओं में मात्र दो मौजूद मिलीं। कड़ाई से पूछा गया तो पता चला कि केवल दो महिलाएं ही रुकती हैं, बाकी कागजों पर ही पंजीकृत थे। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संस्था पर कार्रवाई के साथ अनुदान रोकने का आदेश दिया थे।

अधीक्षिका बोली- चार मंदिर तो 15 महिलाएं गईं अस्पताल:

डीएम की पूछताछ में अधीक्षिका बार बार गलत जानकारी देती रहीं। उसने बताया कि बाकी 19 महिलाओं में से 15 दवा लेने गई हैं और चार मंदिर गईं। लेकिन रजिस्टर में किसी प्रकार की कोई इंट्री नहीं मिली। वहीं, डीएम ने जब मौजूद दो महिलाओं से बात की तो अधीक्षिका की पोल खुल गई। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ में अधीक्षिका ने दो महिलाओं के ही रुकने की बात स्वीकार की।

विवादों में घिरा रहा बाल संरक्षण गृह :

नारी संरक्षण गृह देवरिया में हुई घटना के बाद से बाल संरक्षण गृहों को भी गंभीरता से लेते हुए जाच का आदेश दिया है। जिले में नारी संरक्षण गृह तो नहीं है, हा बाल संरक्षण गृह जरूर है और वह विवादों में भी घिरा रहा। इसपर किशोरों के शोषण तक के आरोप लग चुके हैं। शहर से रद्देपुरवा मार्ग स्थित संप्रेक्षणगृह में हरदोई के साथ ही सीतापुर और लखीमपुर के विभिन्न मामलों में आरोपित किशोर रखे जाते हैं। वैसे तो सख्ती है, लेकिन कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। एक किशोर ने तो कर्मचारी पर ही शोषण का आरोप लगाया था। तो अभी कुछ दिन पूर्व शोषण को लेकर हंगामा भी हुआ था, लेकिन उसके बाद कार्रवाई हुई। अधिकारी भी निरीक्षण करने पहुंचे, पर देखा जाए तो संप्रेक्षण गृह का विवादों से नाता रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.