Move to Jagran APP

चुनावी हलचल- पांच साल में विश्व स्तर पर भारत का मान बढ़ा : वीके सिंह

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री व सांसद जनरल वीके सिंह ने कहा कि पांच साल में विश्व स्तर पर भारत का मान बढ़ा हैं। पांच साल में 192 देशों में सरकार की ओर से कोई ना कोई गया था और इसी का परिणाम है कि भारत सरकार के आह्वान पर 170 देशों में एक साथ योग दिवस मनाया गया। आतंक के खिलाफ चालीस से ज्यादा देश भारत के साथ खड़े हैं। भाजपा सरकार किसान गरीब और देश के सैनिकों की हितेषी हैं। उन्होंने लोगों से नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 06:13 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 06:13 PM (IST)
चुनावी हलचल- पांच साल में विश्व स्तर पर भारत का मान बढ़ा : वीके सिंह
चुनावी हलचल- पांच साल में विश्व स्तर पर भारत का मान बढ़ा : वीके सिंह

संवाद सहयोगी, पिलखुवा:

loksabha election banner

विदेश राज्यमंत्री व सांसद जनरल वीके सिंह ने कहा कि पांच साल में विश्व स्तर पर भारत का मान बढ़ा है। भारत सरकार के आह्वान पर 170 देशों में एक साथ योग दिवस मनाया गया। आतंक के खिलाफ चालीस से ज्यादा देश भारत के साथ खड़े हैं। भाजपा सरकार किसान, गरीब और देश के सैनिकों की हितैषी हैं। उन्होंने लोगों से नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

सांसद वीके सिंह मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार किसान के भले में सोचती है। किसान, गरीब और देश के सैनिकों की हितैषी भाजपा सरकार देश को आगे ले जा सकती है। जिस देश में सैनिकों का सम्मान नहीं होता वह देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने आतंक के खिलाफ अपने को बांधकर रखा था। निर्णय लेने की क्षमता नहीं थी, लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंक के खिलाफ निर्णय लिया और सेना को खुली छूटकर पाकिस्तान को जवाब दिया। किसान अन्नदाता है, लेकिन चुनाव के दौरान अफवाहों में बहक जाता है।

गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी व राज्यसभा के सदस्य विजयपाल तोमर ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है। हमारा कृषि प्रधान देश है। उन्होंने बताया कि दो चार शुगर मिल को छोड़कर सभी शुगर मिल किसानों को पुराना और वर्तमान का गन्ना भुगतान कर चुकी है। उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल, गाजियाबाद लोकसभा प्रभारी अरूण वशिष्ठ,  पूर्व जिला अध्यक्ष महेश अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी हरिराज सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री मयंक गोयल आदि ने संबोधित किया। संचालन सांसद प्रतिनिधि अजीत तोमर ने किया। किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुजीत तोमर, जिला मंत्री नरेश तोमर, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह शिशौदिया, पालिकाध्यक्ष पति मनोज गोयल, निशांत शिशौदिया, विश्व प्रकाश शर्मा, मिटू चौहान, उमेश राणा, ललित मोदी, सभासद मनोज तोमर हेडली, विनीत तोमर, लटूर सिंह, पवन तोमर, सचिन पुंडीर, गिन्नी बंसल, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.