महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस मनाएगी नारी सुरक्षा सप्ताह
जागरण संवाददाता, हापुड़ : महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए पुलिस विभाग की
जागरण संवाददाता, हापुड़ : महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए पुलिस विभाग की ओर से पहल की गई है। इस पहल के तहत हर वर्ष के दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में हर जिलों में नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान पुलिस स्कूल, कॉलेज में जाकर महिलाओं के लिए बनाए गए कानून की जानकारी देगी। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक ने पत्र जारी करते हुए सभी पुलिस अधीक्षकों को अवगत कराया है।
डीजीपी सुलखान ¨सह द्वारा जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि दिन-प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई भी की जाती है। उसके बाद भी इन अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसे में महिलाओं को जागरूक करने और कानून के बारे में जानकारी देना अति आवश्यक है। इसलिए दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह को नारी सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाया जाए।
पत्र में बताया गया है कि इस दौरान जिले की पुलिस विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में जाकर महिलाओं, छात्राओं और युवतियों को उनके लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दें। ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए सोमवार से यह क्रम निरंतर सात दिनों तक चलाया जाए। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि पत्र प्राप्त होने के बाद में इस योजना पर अमल शुरू करा दिया गया है।