Move to Jagran APP

बीमारी से परेशान महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

गाजियाबाद के लालकुआ इलाके की रहने वाली महिला के शादी के कुछ समय बाद ही गंभीर बीमार की चपेट में आ गई। पति ने इलाज कराने से इनकार कर दिया। ससुरालियों के ताने और बीमारी से ग्रस्त महिला ने गंगा में डूबकर आत्महत्या करने के लिए ब्रजघाट पहुंच गई। गोताखोरों ने डूब रही महिला को जान पर खेलकर बचा

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 06:25 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 06:25 PM (IST)
बीमारी से परेशान महिला ने 
किया आत्महत्या का प्रयास
बीमारी से परेशान महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट (हापुड़) : गाजियाबाद के लालकुआं क्षेत्र की रहने वाली महिला विवाह के कुछ समय बाद ही गंभीर बीमारी का शिकार हो गई। पति ने उसका इलाज कराने से इन्कार कर दिया। बीमारी और ससुराल वालों के तानों से परेशान विवाहिता ने गंगा में डूबकर आत्महत्या करने के का प्रयास किया। इस दौरान गोताखोरों ने डूब रही महिला को सकुशल बचा लिया। सूचना मिलने पर पहुंचे महिला के परिजन उसे अपने साथ ले गए।

loksabha election banner

तीर्थ नगरी में मंगलवार सुबह एक महिला ने गंगा में गहरे स्थान पर जाकर डूबने का प्रयास किया। यह देख वहां स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर घाट पर बैठे गोताखोर दीपचंद ने तत्परता दिखाते हुए गंगा में छलांग लगा और महिला को बचा लिया। होश में आने पर महिला ने बताया कि उसका कुछ वर्ष पहले ही विवाह हुआ है। हाल ही में पता चला कि वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त है। बीमारी का पता चलने पर पति और ससुराल वालों उसका इलाज कराने से मना कर दिया। मायके वालों ने भी उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.