सुसर से किया दुष्कर्म, पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध- हापुड़ की महिला ने लगाया गंभीर आरोप
दिल्ली से सटे हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर, जेएनएन। दिल्ली से सटे हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों से किए जाने पर मारपीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र भेजा है।
थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी मेरठ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में तहरीर देकर बताया कि शादी में उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज भी दिया था, लेकिन आरोपी ससुराल पक्ष के लोग दान दहेज से खुश नहीं थे और उत्पीड़न करने लगे।
आरोप है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाता था, विरोध करने पर मारपीट करता था। पीड़िता का कहना था कि बीते दिनों वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।