जल्द किया जाएगा समस्याओं का समाधान: वाईपी ¨सह
बीती रात भाजपा के ग्राम चौपाल कार्यक्रम के तहत भाजपा के प्रदेश मंत्री वाई पी ¨सह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इसके लिए पार्टी का एक एक कार्यकतर व हर छोटा बड़ा पदाधिकारी पूरी तरह से प्रयासरत है।
जागरण संवाददाता, धौलाना:
बीती रात भाजपा के ग्राम चौपाल कार्यक्रम के तहत भाजपा के प्रदेश मंत्री वाईपी ¨सह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि'भाजपा सबका साथ सबका विकास'के नारे पर चल रही है। भाजपा सरकार हर आम एवं खास व्यक्ति का ख्याल रख रही है। इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष यशपाल ¨सह सिसौदिया ने पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष ¨मटू चौहान ने कहा कि आज गांवों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति काफी बेहतर है। किसानों को बीज और खाद आसानी से मिल रहे हैं, इस कारण आज किसान खुश हैं। इस अवसर पर मुकुल प्रताप क्षत्रिय, किरनपाल ¨सह, रामकिशन ¨सह, प्रेमपाल राणा, मंगू ¨सह, डा. युधिष्ठिर सिसौदिया, उमेश राणा आदि मौजूद रहे।