Move to Jagran APP

देवर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने दो मासूम बेटों केसाथ रह रही विधवा के साथ सुबह करीब चार बजे उसके देवर ने घर घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच पीड़ित द्वारा शोर मचाए जाने पर आरोपित वहां से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित को नामजद कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 07:14 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 07:14 PM (IST)
देवर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
देवर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

जासं, धौलाना: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। उसके दो मासूम पुत्र हैं, जिनका वह बड़ी मुश्किल से पालन-पोषण कर रही है। उसका देवर उसे अक्सर परेशान करता रहता है, जिसकी वह पहले भी शिकायत कर चुकी है। पुलिस ने उसके खिलाफ आजतक कार्रवाई नहीं की। इस कारण उसकी हिम्मत बढ़ गई। शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे आरोपित ने उसके घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए। आरोपित ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना के आदेश पर आरोपित गजेंद्र पुत्र रंजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश शुरू कर दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.