संगठन का विस्तार जल्द : गौतम
रतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शैलेष फार्म कालोनी में भाजयुमों के जिलाध्यक्ष मनोज गौतम का स्वागत किया गया। साठा चैरासी क्षेत्र में पार्टी से जुडे लोगों के अलावा सामाजिक संस्थाओं से जुडे युवाओं ने भी खुशी जाहिर की।
संस, पिलखुवा:
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बृहस्पतिवार को शैलेष फार्म कालोनी में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज गौतम का स्वागत किया गया। साठा चौरासी क्षेत्र में पार्टी से जुड़े लोगों के अलावा सामाजिक संस्थाओं से जुड़े युवाओं ने भी खुशी जाहिर की है। बृहस्पतिवार को शैलेष फार्म कालोनी स्थित युवा नेता अनिरुद्ध राघव के आवास पर जिलाध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज गौतम ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा जाएगा। जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर नितिन छोकर, पंकज कुमार, आशीष कुमार, अभिषेक, दिनेश, अरूण तोमर, कल्ली शर्मा, जतिन, लक्की, मोनू व पवन उपस्थित थे।